संदेश

जून 7, 2014 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दीप से दीप जले / माखनलाल चतुर्वेदी

दीप से दीप जले  माखनलाल चतुर्वेदी सुलग-सुलग री जोत दीप से दीप मिलें कर-कंकण बज उठे, भूमि पर प्राण फलें। लक्ष्मी खेतों फली अटल वीराने में लक्ष्मी बँट-बँट बढ़ती आने-जाने में लक्ष्मी का आगमन अँधेरी रातों में लक्ष्मी श्रम के साथ घात-प्रतिघातों में लक्ष्मी सर्जन हुआ कमल के फूलों में लक्ष्मी-पूजन सजे नवीन दुकूलों में।। गिरि, वन, नद-सागर, भू-नर्तन तेरा नित्य विहार सतत मानवी की अँगुलियों तेरा हो शृंगार मानव की गति, मानव की धृति, मानव की कृति ढाल सदा स्वेद-कण के मोती से चमके मेरा भाल शकट चले जलयान चले गतिमान गगन के गान तू मिहनत से झर-झर पड़ती, गढ़ती नित्य विहान।। उषा महावर तुझे लगाती, संध्या शोभा वारे रानी रजनी पल-पल दीपक से आरती उतारे, सिर बोकर, सिर ऊँचा कर-कर, सिर हथेलियों लेकर गान और बलिदान किए मानव-अर्चना सँजोकर भवन-भवन तेरा मंदिर है स्वर है श्रम की वाणी राज रही है कालरात्रि को उज्ज्वल कर कल्याणी।। वह नवांत आ गए खेत से सूख गया है पानी खेतों की बरसन कि गगन की बरसन किए पुरानी सजा रहे हैं फुलझड़ियों से जादू करके खेल आज हुआ श्रम-सीकर के घर हमसे उनसे मेल। तू ही जगत की जय है, तू है बुद...

हिन्दुस्तान हमारा है / गोपालप्रसाद व्यास

हिन्दुस्तान हमारा है  गोपालप्रसाद व्यास कोटि-कोटि कंठों से गूजा प्यारा कौमी नारा है हिन्दुस्तान हमारा है। हिन्दुस्तान हमारा है॥ मन्दिर और मीनार हमारे गाँव, शहर, बाजार हमारे। चन्दा-सूरज, गंगा-जमुना पैगम्बर-अवतार हमारे। हिन्दू, मुसलमान, ईसाई सिक्ख, पारसी, जैनी भाई। सभी इसी धरती के वासी सबके दिल में यही समाई। सिर्फ हमारा देश यहां पर नहीं और का चारा है॥ हिन्दुस्तान हमारा है। हिन्दुस्तान हमारा है॥ धरती है आज़ाद, हवा आज़ाद तरंगें लाती है। फूल-फूल आज़ाद कली आज़ाद खड़ी मुस्काती है। पंछी हैं आज़ाद चहकते उड़ते-फिरते जाते हैं। भौंरे देखो आज़ादी का  नया तराना गाते हैं। उठो जवानी, आज़ादी पर पहला हाथ तुम्हारा है॥ हिन्दुस्तान हमारा है। हिन्दुस्तान हमारा है॥ इंकलाब होगया, देश को  हम आज़ाद बनाएंगे। जुल्मों के तूफान नहीं मंजिल से हमें हटाएंगे। हम आज़ादी के सैनिक हैं, मर-मर बढ़ते जाएंगे। तलवारों की धारों पर भी आगे कदम उठाएंगे। आज गुलामी के शासन को  फिर हमने ललकारा है॥ हिन्दुस्तान हमारा है। हिन्दुस्तान हमारा है॥ उठो हिमालय, आज तुम्हारे कौन पार जा सकता है? हिन्द महासागर की बोलो कौन...