संदेश

जनवरी 27, 2015 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बोल तो किसके लिए मैं / माखनलाल चतुर्वेदी

             बोल तो किसके लिए मैं                माखनलाल चतुर्वेदी बोल तो किसके लिए मैं  गीत लिक्खूँ, बोल बोलूँ? प्राणों की मसोस, गीतों की- कड़ियाँ बन-बन रह जाती हैं, आँखों की बूँदें बूँदों पर, चढ़-चढ़ उमड़-घुमड़ आती हैं! रे निठुर किस के लिए मैं आँसुओं में प्यार खोलूँ? बोल तो किसके लिए मैं  गीत लिक्खूँ, बोल बोलूँ? मत उकसा, मेरे मन मोहन कि मैं जगत-हित कुछ लिख डालूँ, तू है मेरा जगत, कि जग में और कौन-सा जग मैं पा लूँ! तू न आए तो भला कब- तक कलेजा मैं टटोलूँ? बोल तो किसके लिए मैं  गीत लिक्खूँ, बोल बोलूँ? तुमसे बोल बोलते, बोली- बनी हमारी कविता रानी, तुम से रूठ, तान बन बैठी मेरी यह सिसकें दीवानी! अरे जी के ज्वार, जी से काढ़ फिर किस तौल तोलूँ बोल तो किसके लिए मैं  गीत लिक्खूँ, बोल बोलूँ? तुझे पुकारूँ तो हरियातीं- ये आहें, बेलों-तरुओं पर, तेरी याद गूँज उठती है नभ-मंडल में विहगों के स्वर, नयन के साजन, नयन में- प्राण ले किस तरह डोलूँ! बोल तो किसके लिए मैं  ग...