मन न रँगाये रँगाये जोगी कपड़ा / कबीरदास

मन न रँगाये रँगाये जोगी कपड़ा / कबीरदास

मन न रँगाये रँगाये जोगी कपड़ा।।

आसन मारि मंदिर में बैठे, नाम छोड़ि पूजन लागे पथरा।।
कनवां फड़ाय जोगी जटवा बढ़ौले, दाढ़ी बढ़ाय जोगी होइ गैले बकरा।।
जंगल जाय जोगी धुनिया रमौले, काम जराय जोगी होइ गैलै हिजरा।।
मथवा मुड़ाय जोगी कपड़ा रंगौले, गीता बाँचि के होइ गैले लबरा।।
कहहि कबीर सुनो भाई साधो, जम दरबजवाँ बाँधल जैवे पकरा।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

धरती का आँगन इठलाता / सुमित्रानंदन पंत

कलम या कि तलवार / रामधारी सिंह "दिनकर"

उठो लाल अब आँखे खोलो / द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी