कौरव कौन, कौन पांडव / अटल बिहारी वाजपेयी
कौरव कौन, कौन पांडव / अटल बिहारी वाजपेयी
कौरव कौन
कौन पांडव,
टेढ़ा सवाल है|
दोनों ओर शकुनि
का फैला कूटजाल है|
धर्मराज ने छोड़ी नहीं
जुए की लत है|
हर पंचायत में
पांचाली अपमानित है|
बिना कृष्ण के आज
महाभारत होना है,
कोई राजा बने,
रंक को तो रोना है|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें